सीएम साय ने तिरंगा लहराकर युवाओं को किया रवाना, सरदार 150 युनिटी मार्च में भाग लेने के लिए रायपुर से नागपुर की ओर
सीएम साय ने तिरंगा लहराकर युवाओं को किया रवाना, सरदार 150 युनिटी मार्च में भाग लेने के लिए रायपुर से नागपुर की ओर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज तिरंगा लहराकर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से युवाओं की टोली को बस द्वारा नागपुर के लिए रवाना किया। इस टोली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशभर से चयनित 72 युवा शामिल हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। यह यात्रा युवाओं को सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “सरदार 150 युनिटी मार्च” में शामिल कराने के लिए है। मार्च में देशभर के सभी राज्यों से हजारों युवा भाग लेंगे।
युनिटी मार्च के लिए चार प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं:
-
दिल्ली – गंगा प्रवाह
-
जयपुर – यमुना प्रवाह
-
नागपुर – नर्मदा प्रवाह
-
मुंबई – गोदावरी प्रवाह
रायपुर से रवाना हुई टोली नागपुर (नर्मदा प्रवाह) केंद्र से 24 नवंबर को यात्रा शुरू करेगी। इसके बाद यह क्रमशः बैतूल, इंदौर, गोधरा और आनंद-करमसद के पड़ावों से होकर गुजरेगी। करमसद से एकतानगर तक पदयात्रा में शामिल होने के बाद युवा टोली 30 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ युनिटी का सामूहिक अवलोकन करेगी और फिर रायपुर लौटेगी।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर विभिन्न छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें सभी युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। यह पहल देश की एकता, अखंडता और समर्पण भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।