भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत, BLO पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप
भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत, BLO पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप
रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे को लेकर भाजपा ने निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि सर्वे में गंभीर अनियमितताएँ हो रही हैं और कई जिलों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।
भाजपा की निर्वाचन आयोग संपर्क समिति ने कहा कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) को पहचान पत्र जारी किए जाने थे, लेकिन अधिकांश जिलों में अब तक कोई पहचान पत्र नहीं दिया गया। वहीं, BLO को घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करना था, लेकिन 16 दिन बीत जाने के बाद भी कई जगह BLO केवल एक स्थान पर बैठकर फॉर्म बाँट रहे हैं।
भाजपा का मानना है कि यह निर्वाचन नियमों के खिलाफ है और इससे हजारों नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाएंगे। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया है कि अनियमितता करने वाले BLO पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सर्वे की निगरानी कड़ाई से की जाए, ताकि मतदाता सूची की विश्वसनीयता प्रभावित न हो।