छत्तीसगढ़

पूर्व MLA विकास समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार; NIT चौपाटी को शिफ्ट करने को लेकर मचा बवाल, विरोध में JCB के सामने लेटे कांग्रेसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज चौपाटी (NIT) को शिफ्ट करने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चौपाटी को हटाने का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार

निगम की कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। मौके पर सभी जोन के अधिकारी भी पहुंचे। वहीं कार्रवाई किए जाने पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेता जेसीबी के नीचे लेट गए। इस बीच कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में झूमाझटकी भी हुई। पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

दुकानदारों-कांग्रेसियों ने रातभर किया धरना प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम ने 21 नवंबर को साइंस कॉलेज चौपाटी (NIT) पहुंचकर दुकानदारों को शिफ्ट करने की जानकारी दी तो उन्होंने बिना किसी नोटिस के शिफ्ट करने का विरोध जताया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने सुबह 5 बजे तक चौपाटी खाली करने का आदेश दिया तो दुकानदारों ने हंगामा कर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। इधर कांग्रेसियों ने भी उनका समर्थन किया।



















जैसे ही नगर निगम की टीम शनिवार तड़के जेसीबी लेकर चौपाटी शिफ्ट करने पहुंची दुकानदारों और कांग्रेसियों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेसी जेसीबी के सामने लेट गए, जिसके बाद निगम अमला और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेसियों को अपनी हिरासत में ले लिया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button