महासमुंद में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: बसना में 545 कट्टा अवैध धान जब्त

छत्तीसगढ़ November 22, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
महासमुंद में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: बसना में 545 कट्टा अवैध धान जब्त

महासमुंद में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: बसना में 545 कट्टा अवैध धान जब्त

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में आज एसडीएम हरिशंकर पैकरा एवं तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बसना तहसील के ग्राम सलखण्ड और टांगपसा उपार्जन केंद्र में कार्रवाई करते हुए कुल 545 कट्टा अवैध धान जब्त किया।

कार्रवाई का विवरण:

  • ग्राम सलखण्ड: टीम ने 400 कट्टा धान दबिश देकर कब्जे में लिया।

  • उपार्जन केंद्र टांगपसा: 145 कट्टा धान जब्त किया गया।

  • जप्त धान में रबी फसल के धान में मिलावट पाई गई।

जप्त किए गए धान की प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की विधिक प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

प्रशासन का संदेश:

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की निगरानी आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

खबर शेयर करें: