श्रम मंत्री देवांगन दिल्ली प्रवास पर: छत्तीसगढ़ दिवस से लेकर निवेश मीट तक, दो दिन की व्यस्त यात्रा

छत्तीसगढ़ November 22, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
श्रम मंत्री देवांगन दिल्ली प्रवास पर: छत्तीसगढ़ दिवस से लेकर निवेश मीट तक, दो दिन की व्यस्त यात्रा

श्रम मंत्री देवांगन दिल्ली प्रवास पर: छत्तीसगढ़ दिवस से लेकर निवेश मीट तक, दो दिन की व्यस्त यात्रा

रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन 24 और 25 नवम्बर को नई दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने जा रहे हैं।

  • 24 नवम्बर (सोमवार)
    मंत्री शाम 5.30 बजे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ दिवस के सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और रात्रि विश्राम नई दिल्ली में करेंगे।

  • 25 नवम्बर (मंगलवार)

    • सुबह 11 बजे इंवेस्टर कनेक्ट स्पेशलिटी स्टील मीट में शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना है।

    • दोपहर 2.15 बजे टूरिज्म वेलनेस मीट में भागीदारी।

    • शाम 7.30 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली से रवाना होकर रात्रि 9.30 बजे रायपुर लौटेंगे।

मंत्री देवांगन का यह प्रवास सांस्कृतिक और औद्योगिक दोनों ही क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खबर शेयर करें: