CG: विवेक शर्मा बने छत्तीसगढ़ के नए एडवोकेट जनरल

छत्तीसगढ़ November 22, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG: विवेक शर्मा बने छत्तीसगढ़ के नए एडवोकेट जनरल

CG: विवेक शर्मा बने छत्तीसगढ़ के नए एडवोकेट जनरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शर्मा नए एडवोकेट जनरल बनाए गए हैं। विवेक शर्मा वर्तमान में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवा दे रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत के इस्तीफे के बाद उनके नाम का कयास लगाया जा रहा था, जिसपर आज मुहर लग गई है।
विधि और विधायी विभाग ने वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शर्मा के नाम का आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति आर एस शर्मा के सुपुत्र विवेक शर्मा हैं। शासन की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों में दमदारी के साथ अपनी उपस्थिति देने के कारण विवेक शर्मा सुर्ख़ियों में रहे हैं।
वो वर्तमान में चर्चित लीकर स्कैम,कोल स्कैम और एसीबी से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में शासन की ओर से जबरदस्त उपस्थिति दे चुके हैं। इनके पिता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

3 जून 1980 को बिलासपुर में जन्मे विवेक शर्मा रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी,जबलपुर से एलएलबी की पढ़ाई कर चुके हैं और वो बीते 23 साल के वकालत का अनुभव रखते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शर्मा हाल फिलहाल में सबसे कम उम्र के महाधिवक्ता पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

खबर शेयर करें: