गरियाबंद: एसीबी ने नगर पालिका इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
गरियाबंद: एसीबी ने नगर पालिका इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
गरियाबंद। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर पालिका गरियाबंद में तैनात सहायक अभियंता संजय मोटवानी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ठेकेदार अजय गायकवाड़ की शिकायत पर की गई, जिसमें बताया गया कि इंजीनियर ने उनके निर्माण कार्य का बिल पास करने के एवज में 1 लाख रुपए की मांग की थी।
एसीबी ने ट्रैप प्लान के तहत साईं गार्डन में मोटवानी से 30,000 रुपए की पहली किश्त लेते ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने राशि अपने कार के डेस्क बोर्ड में छुपाई थी।
एसीबी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 7, पीसी एक्ट 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। ठेकेदार अजय गायकवाड़ ने बताया कि उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।
इस गिरफ्तारी से गरियाबंद नगर पालिका में ईमानदारी और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश गया है। एसीबी ने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता का प्रमाण देते हुए कहा कि इस तरह की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।