मंत्री ओपी चौधरी से मिले CGPSC 2024 में चयनित स्वप्निल वर्मा और रोहित वर्मा

छत्तीसगढ़ November 21, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
मंत्री ओपी चौधरी से मिले CGPSC 2024 में चयनित स्वप्निल वर्मा और रोहित वर्मा

मंत्री ओपी चौधरी से मिले CGPSC 2024 में चयनित स्वप्निल वर्मा और रोहित वर्मा

रायपुर। CGPSC परीक्षा 2024 में चयनित दो प्रतिभाशाली युवा—स्वप्निल वर्मा (2nd Rank) और रोहित वर्मा (48th Rank)—ने मंगलवार को मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। मंत्री निवास रायपुर में हुई इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की।

मंत्री ओपी चौधरी ने दोनों युवाओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर में की गई तैयारी, उनकी लगन, अनुशासन और परिश्रम का परिणाम है कि उन्होंने सभी चुनौतियों को पार करते हुए यह सफलता हासिल की।

मंत्री ने पोस्ट में लिखा कि स्वप्निल और रोहित की सफलता देखकर गर्व की अनुभूति होती है। यह उपलब्धि नालंदा परिसर की स्थापना के पीछे की सोच और उद्देश्य की सार्थकता को दर्शाती है। उन्होंने दोनों युवाओं को एक बार फिर उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ दीं।

खबर शेयर करें: