स्वदेशी से बनेगा आत्मनिर्भर भारत: MP बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार संदेश, मेले में हुए उद्यमियों और कारीगरों सम्मानित

छत्तीसगढ़ November 21, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
स्वदेशी से बनेगा आत्मनिर्भर भारत: MP बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार संदेश, मेले में हुए उद्यमियों और कारीगरों सम्मानित

स्वदेशी से बनेगा आत्मनिर्भर भारत: MP बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार संदेश, मेले में हुए उद्यमियों और कारीगरों सम्मानित

रायपुर: प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित स्वदेशी मेला में MP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी केवल विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम साधना है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमारे दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाना ही सच्चे अर्थों में देशभक्ति है।

बृजमोहन अग्रवाल ने मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और स्वदेशी को बढ़ावा देने वाले उद्यमियों, कारीगरों और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “लोकल फॉर वोकल” अभियान ने पूरे देश में स्वदेशी के प्रति नई चेतना जगाई है। इस पहल से न सिर्फ स्थानीय उत्पादकों और उद्यमियों को मजबूती मिली है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था भी आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है।

बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया:

“स्वदेशी अपनाएँ, देश को सशक्त बनाएँ। यह केवल उपभोक्ताओं का कर्तव्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका है।”

समारोह में उपस्थित लोगों ने इस संदेश को उत्साहपूर्ण समर्थन दिया और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

खबर शेयर करें: