रायगढ़ के रोहित यादव की CGPSC में 54वीं रैंक, किसान पुत्र रोहित यादव ने पहले प्रयास में पाई सफलता

रायगढ़ November 21, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ के रोहित यादव की CGPSC में 54वीं रैंक,  किसान पुत्र रोहित यादव ने पहले प्रयास में पाई सफलता

रायगढ़ के रोहित यादव की CGPSC में 54वीं रैंक, किसान पुत्र रोहित यादव ने पहले प्रयास में पाई सफलता

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा अनुविभाग से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। ग्राम होर्रोगुड़ा-मुगड़ेगा के युवा रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में 54वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

किसान नेगी राम यादव के घर जन्मे रोहित ने संघर्ष और सादगीपूर्ण माहौल में अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा तमता में और ग्रेजुएशन दिल्ली से पूरा किया। रोहित पिछले दो वर्षों से बिलासपुर में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे।

रोहित ने पहले ही प्रयास में यह शानदार सफलता अर्जित कर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, मामा दुर्योधन यादव, गुरुजनों और मित्रों के सहयोग को दिया है।

रोहित की इस उपलब्धि से परिवार, समाज और पूरे वनांचल में खुशी की लहर है। उनकी यह सफलता, खासकर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

खबर शेयर करें: