CGPSC 2024 के टॉपर देवेश ने बस्तर से की है इंजीनियरिंग, सेल्फ स्टडी कर तीसरी बार में CGPSC में हो गए सफल, जानें इनकी कहानी 

छत्तीसगढ़ November 21, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CGPSC 2024 के टॉपर देवेश ने बस्तर से की है इंजीनियरिंग, सेल्फ स्टडी कर तीसरी बार में CGPSC में हो गए सफल, जानें इनकी कहानी 

CGPSC 2024 के टॉपर देवेश ने बस्तर से की है इंजीनियरिंग, सेल्फ स्टडी कर तीसरी बार में CGPSC में हो गए सफल, जानें इनकी कहानी 

CGPSC 2024 Topper Devesh Prasad Sahu Succes Story: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने (CGPSC 2024 Results) 2024 के परीक्षा परिणामों का घोषणा कर दी है. दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है. इनके लिए इस मुकाम तक पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं था. दो बार की असफलता के बाद तीसरी बार में इन्होंने कड़ी मेहनत कर आखिरकार अपने लक्ष्य को हासिल कर ही लिया. जैसे ही सीजीपीएससी ने परिणामों की घोषणा की, पहले नंबर पर अपना नाम देख देवेश और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना ही न रहा. आइए जानते हैं उनके इस सफलता की पूरी कहानी क्या है?

तीसरे प्रयास में हुए सफल
गुरुवार की देर रात को CGPSC 2024 का परिणाम जारी हुआ. दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने 773.5 नम्बर के साथ टॉप किया है. देवेश का यह तीसरा इंटरव्यू था. तीसरे प्रयास में उन्हें ये सफलता हाथ लगी है. देवेश ने 2 वर्षों तक कोचिंग की थी. लेकिन बाद में छोड़ दी और फिर 2 वर्षों से वे सेल्फ स्टडी कर रहे थे. इस बार उन्होंने कड़ी मेहनत के कर न केवल इस परीक्षा को पास किया है बल्कि नंबर वन पर भी रहे हैं.

 

बस्तर से की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई
दुर्ग के देवेश का पारिवारिक बैकग्राउंड सामान्य है. उनके पापा भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड इलेक्ट्रीशियन हैं. देवेश ने जगदलपुर (बस्तर) के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने सीजीपीएससी की तैयारी कर अफसर बनने का लक्ष्य तय किया. इसके लिए उन्होंने पहले दो बार भी परीक्षा दिलाई थी. लेकिन असफल हो गए थे. लेकिन तीसरी बार के प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल कर ली. परिणाम घोषित होने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है.

खबर शेयर करें: