राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंबिकापुर में मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ November 20, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंबिकापुर में मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंबिकापुर में मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ

अंबिकापुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंबिकापुर में मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा इस योजना का शुभारंभ जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध करने के सरकार के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम है। उन्होंने राष्ट्रपति को इस योगदान के लिए हृदय से धन्यवाद भी दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत को संवारने का संकल्प है, जिसे पीढ़ियों से “अखरा” जैसे पवित्र स्थल संरक्षित करते आए हैं। योजना का उद्देश्य जनजाति बहुल ग्रामों में अखरा का विकास कर उनकी आस्था, परंपरा और पहचान की गरिमा को संरक्षित करना है। सुशासन सरकार जनजातीय संस्कृति, आस्था, विरासत और स्वाभिमान को संवर्धित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन ने कहा कि राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने जनजातीय समाज के देश के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण में योगदान का सम्मान करने के लिए राष्ट्रपति के संदेश को प्रेरणादायक बताया। सांसद ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जनजातीय समुदाय के समग्र विकास में नई दिशा और आत्मविश्वास प्रदान कर रही हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु की यह उपस्थिति छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के लिए गर्व और सम्मान दोनों का प्रतीक बनी।

खबर शेयर करें: