सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भीषण सड़क हादसा, छोटा हाथी और हाइवा की टक्कर में 2 की मौत, दो घायल

रायगढ़ November 20, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भीषण सड़क हादसा, छोटा हाथी और हाइवा की टक्कर में 2 की मौत, दो घायल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भीषण सड़क हादसा, छोटा हाथी और हाइवा की टक्कर में 2 की मौत, दो घायल

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर। बिलाईगढ़ थाना अंतर्गत टुण्डरी के पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां छोटा हाथी वाहन और एक हाइवा ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि छोटा हाथी वाहन में सवार दिनेश टेंट हाउस के संचालक दिनेश साहू और एक महिला कर्मी रुकमणी केवट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बहाल कर दिया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस हाइवा चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खबर शेयर करें: