ट्रैक्टर पलटने से सांसद राधेश्याम राठिया के पुत्र सहित दो घायल, हाथ-पैरों में हल्की चोटें आई

रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया के 14 वर्षीय पुत्र हरे कृष्ण राठिया बुधवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वह धान से भरे एक ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सामने से एक अनियंत्रित बाइक चालक सीधे उनकी ओर आ रहा था। उस बाइक चालक को टक्कर से बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर को मोड़ दिया, जिसके कारण वह पलट गया। इस दुर्घटना में सांसद के पुत्र और ट्रैक्टर चालक दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उनके करीबी से मिली जानकारी के अनुसार सांसद राधेश्याम राठिया के पुत्र के हाथ-पैरों में हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, ट्रैक्टर चालक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर की सूचना है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






