जेल से मेकाहारा हॉस्पिटल शिफ्ट हुए कवासी लखमा, आंखों के इलाज की हुई शुरुआत

छत्तीसगढ़ November 19, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
जेल से मेकाहारा हॉस्पिटल शिफ्ट हुए कवासी लखमा, आंखों के इलाज की हुई शुरुआत

जेल से मेकाहारा हॉस्पिटल शिफ्ट हुए कवासी लखमा, आंखों के इलाज की हुई शुरुआत


रायपुर। शराब घोटाला मामले में आरोपी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा की तबीयत खराब होने पर उन्हें बुधवार को मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार लखमा बीते जनवरी से जेल में बंद हैं और हाल ही में उनकी आंखों की समस्या बढ़ने लगी, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण और उपचार की आवश्यकता महसूस की गई।

लखमा की जमानत याचिका पर 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इसी बीच उनके इलाज को लेकर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दो दिन पहले डीजीपी से मुलाकात की थी। उन्होंने लखमा के उपचार के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

उनकी मांग के बाद पुलिस बल की व्यवस्था की गई, जिसके बाद कवासी लखमा को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज शुरू हो गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी आंखों की स्थिति की पूरी जाँच के बाद आगे की चिकित्सीय प्रक्रिया तय की जाएगी।

खबर शेयर करें: