इंटेलिजेंस फेल, आतंकी राजधानी तक पहुँच गए” — पूर्व CM भूपेश बघेल का केंद्र पर बड़ा हमला
इंटेलिजेंस फेल, आतंकी राजधानी तक पहुँच गए” — पूर्व CM भूपेश बघेल का केंद्र पर बड़ा हमला
रायपुर। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया एजेंसियों की बड़ी नाकामी को उजागर करती है।
बघेल ने कहा, “केंद्र सरकार केवल लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र ने खुद कहा था कि किसी भी आतंकी घटना को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा। जब सरकार ने यह घोषणा की है, तो अब चुप्पी क्यों?”
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब आतंकवादी कश्मीर पार कर राजधानी दिल्ली तक पहुँच गए, तो इसकी जिम्मेदारी तय होना बेहद जरूरी है। उन्होंने सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
भूपेश बघेल ने खुफिया एजेंसियों की बड़ी विफलता का आरोप लगाते हुए कहा, “सरकार का इंटेलिजेंस सिस्टम पूरी तरह फेल है। इन्हें सिर्फ विपक्षी नेताओं की जासूसी करने में लगा दिया गया है।”
दिल्ली बम ब्लास्ट पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है, और विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है कि उच्च सुरक्षा वाले इलाकों में भी आतंकी कैसे प्रवेश कर गए।