सुकमा में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका: कुख्यात लीडर जोगा उर्फ टेक शंकर ढेर, 7 माओवादी मार गिराए गए!

छत्तीसगढ़ November 19, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
सुकमा में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका: कुख्यात लीडर जोगा उर्फ टेक शंकर ढेर, 7 माओवादी मार गिराए गए!

सुकमा में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका: कुख्यात लीडर जोगा उर्फ टेक शंकर ढेर, 7 माओवादी मार गिराए गए!

सुकमा – छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुई दो दिन की लगातार मुठभेड़ों में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे सुरक्षाबलों ने कुख्यात माओवादी नेता माड़वी हिड़मा और उनकी पत्नी राजे समेत कुल 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।

लेकिन इस घटना के एक दिन बाद, उसी इलाके में हुई नई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को फिर से बड़ी सफलता मिली। इस एनकाउंटर में 7 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें नक्सली संगठन का प्रमुख जोगा उर्फ टेक शंकर भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं थीं।

पुलिस और सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान 8 हथियार, जिनमें 2 AK-47, बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान नक्सली नेटवर्क की जमीनी संरचना पर गहरा झटका है।

साल 2025 में यह अब तक की दूसरी बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे पहले मई में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में ही माओवादियों के पूर्व महासचिव नम्बाला केशव उर्फ बसवा राजू को ढेर कर दिया था।

सुरक्षाबलों की लगातार ये कार्रवाई क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी चोट डाल रही है और नक्सल विरोधी अभियान को नई गति दे रही है।

खबर शेयर करें: