हीरापुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत!
हीरापुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत!
रायपुर – राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक भयंकर सड़क हादसा ने इलाके में दहशत मचा दी। हीरापुर इलाके में सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि यह हादसा रात लगभग 12 बजे हुआ। मृत युवक सड़क पार कर रहा था तभी अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक घटनास्थल पर ही दम तोड़ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेराबंदी की और ट्रैफिक डायवर्ट किया, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर ट्रक और चालक की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी चालक को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह हादसा सड़क सुरक्षा की अनदेखी और तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही की गंभीर याद दिलाता है।