रायगढ़: गेरे सेक्टर-1 कोयला ब्लॉक प्रभावितों के लिए पुनर्वास-पुनर्प्रतिस्थापन पैकेज जारी, कानून के अनुरूप समावेशी मुआवज़ा

छत्तीसगढ़ November 18, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़: गेरे सेक्टर-1 कोयला ब्लॉक प्रभावितों के लिए पुनर्वास-पुनर्प्रतिस्थापन पैकेज जारी, कानून के अनुरूप समावेशी मुआवज़ा

रायगढ़: गेरे सेक्टर-1 कोयला ब्लॉक प्रभावितों के लिए पुनर्वास-पुनर्प्रतिस्थापन पैकेज जारी, कानून के अनुरूप समावेशी मुआवज़ा

रायगढ़, छत्तीसगढ़। गेरे सेक्टर-1 कोयला ब्लॉक परियोजना के प्रभावित परिवारों के लिए पुनर्वास और पुनर्प्रतिस्थापन पैकेज सार्वजनिक किया गया है। यह पैकेज भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्प्रतिस्थापन में उचित प्रतिकार और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 तथा छत्तीसगढ़ राज्य आदर्श पुनर्वास नीति 2007 (संशोधित-2025) के अनुरूप तैयार किया गया है।

मुख्य प्रावधान:

आवास सहायता:

  • भूमिहीन परिवार: 300 वर्गमीटर का प्लॉट

  • लघु/सीमांत किसान: 450 वर्गमीटर का प्लॉट

  • अन्य किसान परिवार: 600 वर्गमीटर का प्लॉट

  • मकान निर्माण हेतु ₹1,50,000 की सहायता राशि

रोजगार या वैकल्पिक मुआवज़ा (LARR Act, 2013):

  • परिवार के एक सदस्य के लिए रोजगार उपलब्धता

  • या ₹5,00,000 एकमुश्त भुगतान

  • या ₹3,100 प्रति माह पेंशन 20 वर्षों के लिए

जीविकोपार्जन सहायता:

  • ₹36,000 एकमुश्त – पुनर्वास अवधि के दौरान

  • ₹25,000 – पशुपालन या छोटी दुकान शुरू करने हेतु

  • ₹25,000 – कारीगरों, व्यवसायियों और छोटे उद्यमियों के लिए

परिवहन और पुनर्वास सहायता:

  • स्थानांतरण के लिए ₹50,000

  • पुनर्वास सहायता के रूप में ₹50,000

कुल पैकेज:

  • एससी/एसटी परिवार: ₹13,50,000 प्रति परिवार

  • अन्य पिछड़ा वर्ग/सामान्य परिवार: ₹13,00,000 प्रति परिवार

परियोजना पक्ष का कहना है कि यह पैकेज केवल भूमि अधिग्रहण तक सीमित नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

खबर शेयर करें: