दुर्ग/भिलाई: छुरे से दहशत फैलाने वाला बदमाश पुलिस के शिकंजे में

छत्तीसगढ़ November 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
दुर्ग/भिलाई: छुरे से दहशत फैलाने वाला बदमाश पुलिस के शिकंजे में

दुर्ग/भिलाई: छुरे से दहशत फैलाने वाला बदमाश पुलिस के शिकंजे में

दुर्ग/भिलाई। शहर की शांति उस समय भंग हो गई जब पुरानी भिलाई क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को दहशत में डाल रहा था। देर रात पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को जैसे ही इसकी सूचना मिली, पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। लेकिन कुछ ही मिनटों में पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी कर इस बदमाश को धर दबोचा।

मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। शहर में बीते दिनों प्रतिबंधित हथियार—चाकू, झुरी, तलवार, कटर—के साथ अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि नहर पार फैक्ट्री रोड, एकता नगर के पास एक युवक खुलेआम चाकू लहराते हुए लोगों को डरा रहा है।

सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची, जहां 19 वर्षीय यश गुप्ता, निवासी पुरानी भिलाई, अपने हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने बिना देर किए इलाके को चारों ओर से घेरकर आरोपी को काबू में कर लिया।

युवक के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी जानबूझकर हथियार का खुला प्रदर्शन कर लोगों को आतंकित कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित हथियारों से दहशत फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबर शेयर करें: