Uncategorized

सीमा पर रातभर चली सर्चिंग! अवैध धान के खेल पर बड़ी कार्रवाई—कलेक्टर ने कसी नकेल, चेकपोस्टों पर बढ़ाई गई हाई-अलर्ट निगरानी

जशपुर–झारखंड सीमा पर प्रशासन का औचक निरीक्षण, अवैध परिवहन रोकने कड़ी चौकसी—अधिकारियों को मौके पर दिए सख़्त निर्देश।

रायपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान परिवहन की संभावनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन अब पूरे एक्शन मोड में है। राज्यभर में कलेक्टरेट और राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय हैं और सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी बढ़ा दी गई है।

जशपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की एक विशेष टीम ने रातों-रात झारखंड सीमा से लगे चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया। टीम में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर आलोक टोप्पो, मंडी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक और पटवारी शामिल थे।

निरीक्षण दल ने भलमंडा, सकरडेगा और साईंटांगाटोली चेकपोस्टों का दौरा किया और वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र, वाहन चेकिंग प्रक्रिया की गहराई से समीक्षा की। संभावित अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान संबंधित ग्रामों के सरपंच और सचिव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और सीमा क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की, ताकि अवैध धान आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सीमावर्ती इलाकों में सतत लक्षित निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button