अंतिम सेल्फी: मारे जाने से पहले खूंखार नक्सली हिड़मा ने जंगल में ली थी अपनी मौत की तस्वीर!

छत्तीसगढ़ November 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
अंतिम सेल्फी: मारे जाने से पहले खूंखार नक्सली हिड़मा ने जंगल में ली थी अपनी मौत की तस्वीर!

अंतिम सेल्फी: मारे जाने से पहले खूंखार नक्सली हिड़मा ने जंगल में ली थी अपनी मौत की तस्वीर!

बस्तर/तेलंगाना: लंबे समय से बस्तर में खूनी वारदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात माओवादी नेता और माओवादी समिति का सीसी मेंबर माड़वी हिड़मा अब इस दुनिया में नहीं रहा। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। तेलंगाना के DGP ने भी हिड़मा के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया। यह एनकाउंटर छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुबह हुआ और नक्सल उन्मूलन अभियान में इसे इस साल की दूसरी सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। इसी साल मई में पुलिस ने नक्सलियों के शीर्ष नेता बसवाराजू उर्फ़ केशव नम्बाला को भी ढेर किया था।

इसी बीच, सोशल मीडिया पर हिड़मा की एक वायरल तस्वीर ने तहलका मचा दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हिड़मा ने अपनी मौत से कुछ वक़्त पहले जंगल में ली थी। तस्वीर में वह बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, और इसका जंगल के भीतर लिया जाना इस घटना को और भी रहस्यमय और डरावना बना देता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तस्वीर और मुठभेड़ ने न केवल पुलिस की ताकत दिखलाई है, बल्कि माओवादी गतिविधियों को खत्म करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है।

खबर शेयर करें: