लाइफस्टाइल & हेल्थ

सर्दियों में मक्का की रोटी खाने से क्या होता है? जान लें फायदे 

 

सर्दियों के मौसम में लोग तमाम तरह की डिशेज ट्राय करते हैं। खासकर मक्के की रोटी हर घर में बनाई जाती है। मक्का की रोटी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। इसे सरसों के साग के साथ लोग चटकारे लेकर खाते हैं। पंजाब में लगभग हर घर में ही मक्का की रोटी और सरसों का साग बनाया जाता है। मक्के की रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए, बी, ई और कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीज, सेलेनियम, पोटेशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाता हैं। ऐसे में मक्का की रोटी खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मक्का की रोटी काने से क्या होता है।

मक्के की रोटी का सेवन सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसे पचाना बेहद आसान होता है। ऐसे में इसके सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलता है। मक्के की रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और एसिडिटी, अपच की समस्या को भी दूर करता है।

हार्ट हेल्थ के लिए

मक्के की रोटी में ओमेगा-३ फैटी एसिड होता है जो दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है।

वजन कम करने में सहायक

मक्के की रोटी खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलता है। मक्के की रोटी खाने से आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं।

शरीर को दे उर्जा

मक्के की रोटी कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से बनी होती है, जो धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर होती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।रायगढ़ टॉप न्यूज किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button