CG News: सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 3 फरार वारंटियों के भागने पर 3 आरक्षक निलंबित  

छत्तीसगढ़ November 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 3 फरार वारंटियों के भागने पर 3 आरक्षक निलंबित  

CG News: सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 3 फरार वारंटियों के भागने पर 3 आरक्षक निलंबित  

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर बड़ा एक्शन लिया है। सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में चूक के कारण तीन वारंटियों के फरार हो जाने पर तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। बीते शनिवार की रात विशेष सर्च अभियान के दौरान इन वारंटियों को बड़ी मुश्किल से पकड़ा गया था। निलंबित आरक्षक राजेंद्र कहरा, उमेश यादव और कमल बहादुर क्षत्रिय को न्यायालय में पेश करने की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था, लेकिन उनकी लापरवाही से तीनों वारंटी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।

एसपी पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से तीनों आरक्षकों को निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में अब फरार वारंटियों की फिर से तलाश शुरू कर दी गई है।

खबर शेयर करें: