Jashpur News: नाबालिक छात्रा से अनाचार का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, घर से भागने की फिराक में था 

छत्तीसगढ़ November 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: नाबालिक छात्रा से अनाचार का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, घर से भागने की फिराक में था 

Jashpur News: नाबालिक छात्रा से अनाचार का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, घर से भागने की फिराक में था 

 

जशपुर। जशपुर पुलिस ने बच्चों से संबंधित अपराधों पर कड़ा रुख दिखाते हुए, एक नाबालिग छात्रा से अनाचार के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

वीओ (विजुअल: स्कूल की सामान्य फुटेज, पुलिस कार्रवाई): मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र का है। 16 वर्षीय पीड़िता जुलाई 2024 से आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव (उम्र 54 वर्ष) के घर पर रहकर घरेलू काम करती थी और साथ में स्कूल में पढ़ाई भी करती थी। इस दौरान शिक्षक ने अकेली पाकर छात्रा के साथ कई बार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने परेशान होकर आरोपी के घर से भागकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने सादी वर्दी में आरोपी के घर और मोहल्ले पर लगातार नजर रखी हुई थी। पुलिस के दबाव के कारण जैसे ही आरोपी कपड़े और रुपए लेने अपने घर पहुँचा, सादी वर्दी में तैनात टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी शिक्षक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

 

खबर शेयर करें: