टेक्नोलॉजी

BSNL का सिल्वर जुबली धमाका! ₹225 के रिचार्ज पर अनिलमिटेड कॉल संग हर दिन 2.5 GB डेटा; फ्री मिलेगा इन OTT का मजा

BSNL का सिल्वर जुबली धमाका! ₹225 के रिचार्ज पर अनिलमिटेड कॉल संग हर दिन 2.5 GB डेटा; फ्री मिलेगा इन OTT का मजा

BSNL 225 recharge plan: बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए कई सारे शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आता रहता है, एक बार फिर BSNL ने नया धमाकेदार Silver Jubilee प्लान पेश किया है। यह प्लान महज 225 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

इस प्लान में रोजाना 2.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कंपनी ने लिमिटेड-टाइम ऑफर के तौर पर पेश किया है। वहीं, कंपनी ने अपना Silver Jubilee FTTH प्लान भी जारी किया है, जिसमें अच्छी स्पीड के साथ इंटरनेट सर्विस, OTT और TV चैनलों का भी फायदा मिल रहा है। कंपनी ने इस प्लान के तहत अपने खोए हुए पुराने सब्सक्राइबर्स को वापस लाने की कोशिश में है।

BSNL Silver Jubilee Plan का प्राइस और वैलिडिटी

बीएसएनएल ने सिल्वर जुबली प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 225 रुपए तय की गई है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है और इस दौरान यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मुहैया की जाती है। वहीं, 100 SMS हर रोज दिए जाते हैं। बीएसएनएल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये प्लान एक लिमिटेड-टाइम ऑफर है जो प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है।







डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कितनी मिलेगी?

इस प्लान में रोजाना 2.5GB की डेटा लिमिट के बाद Fair Usage Policy (FUP) लागू हो जाती है। लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 40 kbps रह जाती है, जो बेसिक चैट या हल्के ब्राउजिंग के लिए ही सही है। अगले दिन डेटा लिमिट फिर से रीसेट हो जाएगी और हाई-स्पीड इंटरनेट दोबारा शुरू हो जाएगा।

कैसे करें रिचार्ज?

अगर आप BSNL यूजर हैं, तो यह प्लान बहुत आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं-

My BSNL ऐप

BSNL SelfCare ऐप

या BSNL वेबसाइट

नए यूजर्स के लिए भी यह प्लान उपलब्ध है। वे किसी BSNL रिटेलर या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर नई सिम ले सकते हैं और वहीं रिचार्ज भी करा सकते हैं।

BSNL ने जारी किया नया FTTH प्लान भी

मोबाइल प्लान के साथ BSNL ने अपना Silver Jubilee FTTH ब्रॉडबैंड प्लान भी लॉन्च किया है।

कीमत: 625 रुपये प्रति माह

हाई-स्पीड डेटा: 2500GB तक

स्पीड: 70 Mbps

600+ लाइव टीवी चैनल, 127 प्रीमियम चैनल

OTT ऐप्स: JioCinema-Hotstar, SonyLIV

यह प्लान ऐसे परिवारों के लिए बढ़िया है, जो एक ही इंटरनेट कनेक्शन पर टीवी, मोबाइल और लैपटॉप सभी चलाना चाहते हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button