Jashpur News: नशे में धुत आरक्षक ने किया भीषण हादसा, एसएसपी ने किया निलंबित, एफआईआर भी दर्ज

छत्तीसगढ़ November 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: नशे में धुत आरक्षक ने किया भीषण हादसा, एसएसपी ने किया निलंबित, एफआईआर भी दर्ज

Jashpur News: नशे में धुत आरक्षक ने किया भीषण हादसा, एसएसपी ने किया निलंबित, एफआईआर भी दर्ज

 

जशपुर। जशपुर पुलिस में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। लोरो घाट के पास हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक विकास टोप्पो को नशे की हालत में दुर्घटना कारित करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

घटना 15 नवंबर की शाम की है, जब आरक्षक विकास टोप्पो द्वारा चलाए जा रहे शासकीय अर्टिगा वाहन ने एक स्कूटी चालक हिलारियूस एक्का को ठोकर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चालक का दाहिना पैर घुटने से कटकर अलग हो गया। घायल को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने आरक्षक विकास टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है और डॉक्टर से शराब सेवन की पुष्टि के लिए मुलाहिजा भी कराया गया है। दुर्घटना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह (वीओ): “कानून सभी के लिए बराबर है। दुर्घटना कारित करने वाले आरोपी आरक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।”

 

खबर शेयर करें: