कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज कथा स्थल से गिरफ्तार, सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर कार्रवाई तेज

छत्तीसगढ़ November 15, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज कथा स्थल से गिरफ्तार, सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर कार्रवाई तेज

कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज कथा स्थल से गिरफ्तार, सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर कार्रवाई तेज

  तखतपुर। सतनामी समाज को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को बिलासपुर पुलिस ने आज उनके कथा स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। कथावाचक द्वारा व्यासपीठ से दिए गए आपत्तिजनक बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सतनामी समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, समाज में आक्रोश
तखतपुर के टिकरी पारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान कथावाचक ने सतनामी समाज पर कथित रूप से अपमानजनक बातें कही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग विरोध में खड़े हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर तखतपुर थाने का घेराव कर दिया।

थाने में भारी पुलिस बल तैनात
विरोध बढ़ने पर पुलिस प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। समाज के प्रतिनिधियों ने कथावाचक पर कठोर कार्रवाई की मांग रखी और मामले को गंभीर बताते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

एससी-एसटी एक्ट की धाराएँ भी जोड़ी गईं
गंभीरता देखते हुए एडिशनल एसपी के निर्देश पर आशुतोष चैतन्य महाराज के खिलाफ

भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2)

तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराएँ बढ़ाई गईं।

इसके बाद पुलिस टीम ने कथास्थल पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए बिलासपुर ले जाया गया।

शांति की अपील
एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर FIR दर्ज की गई है और पूरे मामले की विधिवत जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

खबर शेयर करें: