खेल

IPL 2026: रवींद्र जडेजा बने राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा, CSK की जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन 

 

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल खेले जाने वाले 19वें सीजन में सभी टीमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें पिछले काफी दिनों से रवींद्र जडेजा के चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में जाने की चर्चा जहां हो रही थी तो वहीं संजू सैमसन के सीएसके की टीम में। अब आखिरकार इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो गई है, जिसमें आईपीएल की तरफ से किए गए आधिकारिक ऐलान में जानकारी दी गई है कि रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने प्लेयर ट्रेड के जरिए अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है तो वहीं संजू सैमसन सीएसके टीम का हिस्सा बन गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स का 14 करोड़ में हिस्सा बने जडेजा
रवींद्र जडेजा जिन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू राजस्थान रॉयल्स की टीम से ही किया था, जिसके बाद साल 2012 के आईपीएल सीजन में जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने के बाद से अब तक उन्हीं के लिए खेलते हुए दिखाई दिए हैं। जडेजा ने सीएसके के लिए काफी अहम भूमिका निभाई है और इस दौरान वह 12 सीजन तक स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं। रवींद्र जडेजा की गिनती आईपीएल के सबसे अनुभवी प्लेयर्स में की जाती है, जिसमें उन्होंने 250 से अधिक मैच खेले हैं। रवींद्र जडेजा जिनकी पिछले सीजन तक फीस 18 करोड़ रुपये थे उन्हें प्लेयर ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी स्क्वाड का हिस्सा 14 करोड़ रुपये में बनाया है, जिसमें उन्हें 4 करोड़ रुपये कम मिले हैं।

 

संजू सैमसन के लिए सीएसके ने खर्च किए 18 करोड़ रुपये
आईपीएल के पिछले कई सीजन से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहने वाले संजू सैमसन जो टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी को भी संभाल रहे थे, वह अब रवींद्र जडेजा के राजस्थान में आने के साथ संजू चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। संजू ने साल 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था, जिसमें साल 2016 और 2017 में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे थे, इसके अलावा उन्होंने अभी तक के सभी सीजन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं। संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना हिस्सा बनाने के लिए प्लेयर ट्रेड नियम के अनुसार 18 करोड़ रुपये अपने पर्स से खर्च किए हैं।

 



















 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button