PM Modi Speech Live: बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा द‍िया, जीत के बाद बोले पीएम मोदी, हर घर में बनेगी मखाने की खीर

देश November 14, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
PM Modi Speech Live: बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा द‍िया, जीत के बाद बोले पीएम मोदी, हर घर में बनेगी मखाने की खीर

PM Modi Speech Live: बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा द‍िया, जीत के बाद बोले पीएम मोदी, हर घर में बनेगी मखाने की खीर

बिहार में चमत्‍कार‍िक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम बीजेपी हेडक्‍वार्टर पहुंचे. जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत क‍िया और आभार जताया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बिहार स्‍टाइल में गमछा लहराया और बिहार के लोगों को एक मैसेज देने की कोश‍िश की.

इसके बाद उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को संबोध‍ित क‍िया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठी मइया से संबोधन की शुरुआत की. उन्‍होंने कहा, जय छठी मइया. उन्‍होंने कहा, यह प्रचंड जीत, यह अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा द‍िया. आज हर घर में बनेगी मखाने की खीर. प्रधानमंत्री ने वोट चोरी के आरोपों का भी जवाब द‍िया. उन्‍होंने कहा, हम तो अपनी मेहनत से जनता का द‍िल चुराकर बैठे हैं. आइए जानते हैं क‍ि उनके भाषण की एक एक बात…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के लोगों से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह क‍िया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ द‍िया. बिहार के लोगों से हमने प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह क‍िया था. मेरे बिहार के लोगों ने ये आग्रह भी माना. बिहार में 2010 के बाद से सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को द‍िया है. मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्‍यक्‍त करता हूं. मैं बिहार महान जनता को आदर पूर्वक नमन करता हूं.

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बिहार में ये चुनाव जंगलराज बनाम विकास का डबल इंजन का मुद्दा वाला चुनाव था. अब बिहार में जंगलराज की नोएंट्री. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता ने अटूट विश्वास और प्रेम का नतीजा दिखा है.

जेपी नड्डा ने कहा, जो लोग बिहार की जनता को बदनाम करने में लगे थे, घुसपैठ‍ियों को बचाने में लगे थे, उन्‍हें तो जनता ने जवाब द‍िया ही है. जो कांग्रेस परजीवी पार्टी को भी जवाब द‍िया है.

जेपी नड्डा ने कहा, 2014 में जब हमें कम सीटें मिलीं तो बिहार की जनता को नागवार गुजरी. अब बिहार के लोगों ने उसकी भरपाई कर दी है. भारत की जनता ने बताया है क‍ि सुशासन ही उसके ल‍िए मायने रखता है. बिहार के नतीजों में भी यही देखने को मिला है. सर्वाध‍िक स्‍ट्राइक रेट बिहार की जनता ने हमें द‍िया है.

जेपी नड्डा ने कहा, यह विकास बनाम जंगल राज का चुनाव था … और लोगों ने विकास को जनादेश दिया. बिहार की जनता ने सुनामी के रूप में जनादेश द‍िया. डबल इंजन की सरकार है, बिहार की जनता ने उसे और मजबूत क‍िया है.

खबर शेयर करें: