कोरबा: पटवारी निलंबित, FIR दर्ज; सारंगढ़ में अवैध धान जब्त
कोरबा: पटवारी निलंबित, FIR दर्ज; सारंगढ़ में अवैध धान जब्त
कोरबा: कलेक्टर अजीत वसंत ने पसान हल्के के पटवारी गोविंद राम कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पटवारी के खिलाफ थाना जांजगीर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत दर्ज आपराधिक प्रकरण के आधार पर की गई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बरमकेला क्षेत्र के बिरनीपाली चेक पोस्ट पर संयुक्त जांच दल ने 120.80 क्विंटल धान से भरा वाहन जब्त किया। जब्त धान को डोंगरीपाली थाना में सुपुर्द किया गया है।
इसके अलावा, सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान माधोपाली स्थित शंकर ट्रेडर्स के गोदाम से 200 बोरी (80 क्विंटल) और तारा ट्रेडर्स, केदार के दुकान परिसर से 169 बोरी (67.60 क्विंटल) अवैध धान जब्त की गई। दोनों व्यापारियों के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया है।