जगदलपुर में 53 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
November 14, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
जगदलपुर में 53 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने ओडिशा से आए एक तस्कर रफी शेख (37) को 53.17 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 5.40 लाख रुपए बताई जा रही है।
मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक (नंबर OR 10 D 6439) नगरनार से आड़ावाल की तरफ आ रही है, जिसमें दो बोरी में गांजा भरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आड़ावाल के पास चेक पोस्ट लगाया और बाइक को रोककर तलाशी ली।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रफी शेख बताया। तलाशी में दोनों बोरी से गांजा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर ASP महेश्वर नाग के निर्देशन में कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।