बिलासपुर: गांजा तस्करों की 1.50 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, पत्नी और प्रेमिका के नाम पर खरीदी गई
बिलासपुर: गांजा तस्करों की 1.50 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, पत्नी और प्रेमिका के नाम पर खरीदी गई
बिलासपुर: कोर्ट के आदेश के बाद सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों के तीन गांजा तस्करों की कुल 1.50 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। आरोपियों ने अवैध गांजा कारोबार से कमाई कर मकान और प्लाट खरीदे थे। जांच में यह भी सामने आया कि एक आरोपी ने अपनी पत्नी और प्रेमिका के नाम पर आलीशान मकान और जमीन खरीदी थी।
एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत पुलिस ने दोनों मामलों में संपत्ति कुर्क कर प्रकरण मुंबई के सफेमा कोर्ट में भेजा। कोर्ट ने सुनवाई के बाद पाया कि आरोपियों की संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई थी। इसके बाद कुल 1.50 करोड़ की संपत्ति फ्रीज करने का आदेश दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के आरोपी अजय चक्रवर्ती ने अवैध कारोबार से 1.20 करोड़ के दो मकान बनाए थे। वहीं, सकरी पुलिस ने क्रांति पांडे और दीपक गंडा की 15 लाख का मकान और 21 लाख का प्लाट कुर्क किया था। कोर्ट ने इन सभी संपत्तियों को अवैध करार देते हुए फ्रीज करने का आदेश दिया।