सारंगढ़ में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव पखवाड़ा शुरू
सारंगढ़ में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव पखवाड़ा शुरू
सारंगढ़ । आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव पखवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मनाई जा रही है। इसी तारतमय मे जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ मे प्रेस वार्ता रखी गई।
जिसमें केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत सोमवारे जी ने मीडिया के साथ प्रेस वार्ता ली, श्रीकांत सोमवारे जी ने भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए महान कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम जिला भाजपा के अध्यक्ष ज्योति पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल सिदार, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, छाया विधायक शिवकुमारी सारधान चौहान, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के मंत्री हरिनाथ खुटे, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा सिंह ठाकुर, केदार मंडल के अध्यक्ष चिंताराम साहू, जय सिंह सिदार, गोपाल बरिहा, संजय सोरेंग, एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ साथियों के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई