ACB की बड़ी कार्रवाईः SDO ऋषिकांत तिवारी 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ November 12, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
ACB की बड़ी कार्रवाईः SDO ऋषिकांत तिवारी 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाईः SDO ऋषिकांत तिवारी 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले के प्रेमनगर विकासखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी ऋषिकांत तिवारी को एसीबी की टीम ने 15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह रकम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के एक लाभार्थी से रिपोर्ट तैयार करने के एवज में मांगी गई थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना में मांगी गई रिश्वत
शिकायतकर्ता मिलेज़ सिंह, निवासी ग्राम नवाकिर्को (पोस्ट मांघई, तहसील प्रेमनगर) ने एसीबी को शिकायत दी थी कि अधिकारी उनसे 15,000 की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के मुताबिक यह रकम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य की फिजिकल जांच और रिपोर्ट पास करने के बदले मांगी गई थी। एसीबी ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई और 12 नवंबर 2025 को प्रेमनगर में कार्रवाई की गई।

रंगे हाथों गिरफ्तारी और जब्ती
ऑपरेशन के दौरान ऋषिकांत तिवारी पदस्थ फील्ड असिस्टेंट (ग्रामीण विकास सेवा, प्रेमनगर, जिला सूरजपुर) को शिकायतकर्ता से 15,000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। फिनॉलफ्थेलीन टेस्ट से नोटों पर उनके हाथों के निशान की कन्फोर्मशन हुई।

इसके बाद एसीबी ने आरोपी के घर पर छापा मारा जहां से 2,27,500 नकद, भूमि से संबंधित दस्तावेज़, बैंक पासबुक, बीमा कागज़ात और सोना–चांदी के रिकॉर्ड बरामद किए गए। जांच टीम को शक है कि यह रकम रिश्वत से हासिल दौलत का हिस्सा हो सकती है। एसीबी ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया है। अधिकारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसीबी का कहना है कि अब यह जांच की जाएगी कि क्या अधिकारी ने अन्य कार्यों में भी रिश्वत के रूप में रकम ली थी। फिलहाल ऋषिकांत तिवारी हिरासत में हैं, और मामले की विस्तृत जांच एसीबी सूरजपुर द्वारा की जा रही है।

खबर शेयर करें: