रायपुर: संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 755वीं जयंती भव्य समारोह के साथ मनाई गई

छत्तीसगढ़ November 12, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायपुर: संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 755वीं जयंती भव्य समारोह के साथ मनाई गई

रायपुर: संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 755वीं जयंती भव्य समारोह के साथ मनाई गई

रायपुर। संत शिरोमणि संत नामदेव की 755वीं जयंती के अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में 9 नवंबर 2025 को नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ ने रायपुर के कालीबाड़ी स्थित रविंद्र मंच के मंगल भवन में 9 दिवसीय जयंती प्रकाश पर्व का भव्य समापन किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रचारक नारायण नामदेव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, इसरो वैज्ञानिक रवि वर्मा, साध्वी ऋतुंबरा जी के सहयोगी, कवि गोपाल श्रीहरि और रायपुर सहित 12 जिलों तथा 5 प्रांतों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह में युवा और नारी शक्ति ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, रंगोली, चित्रकला, संगीत, पाक-कला, श्लोक पाठ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महिलाओं ने देवी के नौ रूपों का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

नामदेव समाज विकास परिषद के अध्यक्ष नारायण प्रसाद नामदेव और युवा जिला अध्यक्ष अविनाश नामदेव ने समाज के सभी युवाओं, बच्चों और नारी शक्तियों के योगदान को सराहा और उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। महिला जिला अध्यक्ष लता नामदेव ने भी बाहर से आए अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता की जानकारी दी।

इस भव्य आयोजन ने रायपुर में इतिहास रचते हुए समाज के युवा और नारी शक्तियों की भूमिका को उजागर किया, जिसे आने वाले वर्षों में याद किया जाएगा।

खबर शेयर करें: