बीजापुर: नक्सलियों से मुठभेड़ में कमांडर की पत्नी मारी गई, एक घायल नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ November 12, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
बीजापुर: नक्सलियों से मुठभेड़ में कमांडर की पत्नी मारी गई, एक घायल नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर: नक्सलियों से मुठभेड़ में कमांडर की पत्नी मारी गई, एक घायल नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर। जिले के सीमावर्ती नेशनल पार्क क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए। इस दौरान कुख्यात नक्सली पापा राव की पत्नी भी मुई। घायल एक नक्सली को गिरफ्तार कर बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी के मुताबिक, तारलागुड़ा और अन्नापुरम के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीआरपीएफ, एसटीएफ और DRG जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ दोपहर को हुई और करीब दो घंटे तक चली।

घटनास्थल से इंसास, स्टेनगन, .303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य बरामद किया गया। आईजी ने बताया कि इलाके में जवान लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखेंगे।

खबर शेयर करें: