शोक संदेश: युवा कांग्रेस नेता रानू यादव का आकस्मिक निधन
शोक संदेश: युवा कांग्रेस नेता रानू यादव का आकस्मिक निधन
रायगढ़। रायगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रानू यादव का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है।
युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रानू यादव का इस तरह अचानक चले जाना संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में एक जुझारू युवा नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1:00 बजे संपन्न होगा। रायगढ़ के तमाम राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी विनम्र संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि।