कोरबा: रिटायर्ड ASI के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था

छत्तीसगढ़ November 12, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
कोरबा: रिटायर्ड ASI के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था

कोरबा: रिटायर्ड ASI के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था

कोरबा। एईसीएल कॉलोनी में मंगलवार शाम एक 32 वर्षीय युवक फणीभूषण ध्रुव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रिटायर्ड सहायक उप निरीक्षक कलम सिंह ध्रुव के पुत्र और पुलिस विभाग में कार्यरत नारायण ध्रुव के भाई थे। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे।

पड़ोसियों को दिनभर घर से कोई बाहर नहीं दिखाई दिया, जिससे उन्हें संदेह हुआ। शाम को जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो अंदर देखा तो फणीभूषण की लटकी हुई लाश मिली। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, फणीभूषण की शादी अभी तक नहीं हुई थी और परिवार लड़की खोजने में व्यस्त था। घटना से परिवार का मनोबल टूट गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम लालपुर (लोरमी) में किया गया। परिजन घटना से बेहद दुखी हैं।

खबर शेयर करें: