Virendra Tomar: इलेक्ट्रीशियन बनकर फ्लैट में पहुंचा सिपाही, बिजली गुल कर किया गिरफ्तार… फिर फटी बनियान में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ November 10, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Virendra Tomar: इलेक्ट्रीशियन बनकर फ्लैट में पहुंचा सिपाही, बिजली गुल कर किया गिरफ्तार… फिर फटी बनियान में निकाला जुलूस

Virendra Tomar: इलेक्ट्रीशियन बनकर फ्लैट में पहुंचा सिपाही, बिजली गुल कर किया गिरफ्तार… फिर फटी बनियान में निकाला जुलूस

Tomar Brothers Case: सूदखोर वांटेड वीरेन्द्र सिंह तोमर गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. वांटेड वीरेन्द्र सिंह तोमर को 8 नवंबर को ग्वालियर के विण्डसर सोसायटी से गिरफ्तार किया गया.

उसे बिजली गुल कर पकड़ा गया. दरअसल, ग्वालियर की विंड रिसर्च सोसायटी में इलेक्ट्रीशियन बनकर क्राइम ब्रांच का एक सिपाही पहुंचा. ग्वालियर एसपी की मदद से बिजली गुल कराई गई.

लोअर और बनियान में हुई वीरेन्द्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी

वहीं सिपाही ने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो वीरेंद्र ने खोला. इस दौरान वो लोअर और बनियान पहने हुए था. सिपाही ने कहा कि सोसायटी की बिजली बंद हो गई है. आपके फ्लैट में दिक्कत है मीटर सुधारना होगा… मीटर सुधारने का ड्रामा करते हुए सिपाही ने अपने अधिकारियों को फोन लगाया और कहा कि लाइन में दिक्कत है आप लोग आ जाएं.

ग्वालियर में 4 नवंबर से रेकी कर रही थी पुलिस

सिपाही के इनपुट पर तत्काल पुलिस अधिकारियों की टीम फ्लैट में पहुंची और वीरेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम 4 नवंबर से ग्वालियर में थी और वीरेंद्र सिंह तोमर की रेकी कर रही थी.

फटी बनियान में वीरेन्द्र सिंह तोमर का निकाला जुलूस

बता दें कि लंबे समय से फरार रसूखदार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद रविवार को बनियान में ही पैदल घुमाया. उसे उन इलाकों में ले जाया गया, जहां गुंडागर्दी करके खौफ पैदा करता था.

जमानत के लिए कई वकीलों को किया था फोन

5 महीने की फरारी के दौरान वीरेंद्र सिंह ने जमानत के लिए कई वकीलों को फोन किया था. इतना ही नहीं इस दौरान वीरेंद्र सिंह तोमर ने एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल और सिम भी बदले.

खबर शेयर करें: