छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी चोर गिरफ्तार, बस्तर पुलिस ने किया खुलासा
छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी चोर गिरफ्तार, बस्तर पुलिस ने किया खुलासा
छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी चोर गिरफ्तार, बस्तर पुलिस ने किया खुलासा
जगदलपुर में CCTV-रहित घरों को निशाना बनाने वाले दो घुसपैठियों को पकड़ा, 20 लाख के जेवरात बरामद
जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है, जो शहर के CCTV-रहित घरों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। आरोपियों के अनुसार, जिन घरों में कैमरे लगे होते, वे DVR निकालकर नदी या तालाब में फेंक देते, ताकि कोई सबूत न मिले। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आबुर शेख और बबलू चंद्र दास के रूप में की है। ये दोनों अवैध तरीके से भारत में घुसे थे और लगभग एक साल तक ओडिशा में छिपकर रहे। उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जगदलपुर में चोरी की वारदातें अंजाम दी। आरोपियों के पास से करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की गई।
जांच में यह भी सामने आया कि उनके पास फर्जी वोटर ID कार्ड थे, लेकिन इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर उनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पिछले कुछ महीनों में बस्तर के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे सनसिटी, धरमपुरा, महावीर नगर, कंगोली और नाईकगुड़ा में चोरी की घटनाओं का तरीका सभी जगह समान था।
SP शलभ सिन्हा के निर्देश पर साइबर सेल और पुलिस की टीम ने CCTV फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों का पता लगाया। एक आरोपी को जगदलपुर के आड़ावाल से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे को ओडिशा के कोरापुट जिले में दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम आबुर शेख उर्फ बाबू शेख उर्फ शेख समीर और बबलू चंद्र दास बताया।
पुलिस का कहना है कि अब अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कर मामले की पूरी जांच की जा रही है और चोरी के अन्य सबूतों की भी पहचान की जा रही है।