CM साय ने मंत्रालय में वंदे मातरम् प्रदर्शनी का किया अवलोकन, 150 साल की गाथा को किया साक्षी
CM साय ने मंत्रालय में वंदे मातरम् प्रदर्शनी का किया अवलोकन, 150 साल की गाथा को किया साक्षी
रायपुर। मुख्यमंत्री CM साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ‘वंदे मातरम्’ गीत पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा:
“वंदे मातरम् सुजलां सुफलाम् मलयजशीतलाम् शस्यश्यामलाम् मातरम्।”
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया गया। इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने का यह गौरवपूर्ण अध्याय है।
ऐतिहासिक महत्व और प्रदर्शनी
इस अवसर पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा स्मारक सिक्के का विमोचन किया गया, जिसे इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्मृति के रूप में दर्ज किया गया है।
श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा रहा है। इसने राष्ट्रीय गौरव, एकता और आत्मसम्मान की ज्योति प्रज्वलित की है। वंदे मातरम् मातृभूमि की शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक है, साथ ही भारत की एकता और आत्मगौरव की काव्यात्मक अभिव्यक्ति भी है।
वंदे मातरम् सुजलां सुफलाम् मलयजशीतलाम् शस्यश्यामलाम् मातरम्।
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रव्यापी शुभारंभ, इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने का गौरवपूर्ण अध्याय है।
इस अवसर पर वंदे… pic.twitter.com/TuHZI3UmRE
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 7, 2025
आज मंत्रालय महानदी भवन ने इस गौरवशाली क्षण का साक्ष्य बनाया, जहां सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अमर गाथा को दर्शाती वंदे मातरम् प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
यह प्रदर्शनी न केवल गीत के सौंदर्य और महत्त्व को उजागर करती है, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि प्रेम की भावना भी जागृत करती है।