Raigarh News: रायगढ़ में माहौल गर्म; अडानी समूह के अंबुजा सीमेंट कोल ब्लॉक के विरोध में 24 घंटे से कलेक्टर कार्यालय के सामने डटे ग्रामीण

रायगढ़ November 7, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में माहौल गर्म; अडानी समूह के अंबुजा सीमेंट कोल ब्लॉक के विरोध में 24 घंटे से कलेक्टर कार्यालय के सामने डटे ग्रामीण

Raigarh News: रायगढ़ में माहौल गर्म; अडानी समूह के अंबुजा सीमेंट कोल ब्लॉक के विरोध में 24 घंटे से कलेक्टर कार्यालय के सामने डटे ग्रामीण

 

 ठंड और भूख-प्यास की परवाह नहीं: खुले आसमान के नीचे रात भर डटे रहे सैकड़ों ग्रामीण, ‘टस से मस नहीं होंगे’ का संकल्प
 ग्रामीण 11 नवंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई को तत्काल रद्द करने की कर रहे मांग 

रायगढ़। रायगढ़ में अदानी समूह की अंबुजा सीमेंट कोल ब्लॉक परियोजना के विरोध में माहौल पूरी तरह गर्म है। कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने वाले ग्रामीण 24 घंटे बीत जाने के बाद भी खुले आसमान के नीचे डटे हुए हैं।

रात में कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर डटे ग्रामीण, महिलाएं, कंबल): धर्मजयगढ़ क्षेत्र के पुरुंगा, समरसिंघा और आसपास के सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण गुरुवार सुबह से ही कलेक्टर कार्यालय के सामने डटे हुए हैं। कड़ाके की ठंड और भूख-प्यास की परवाह न करते हुए, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी ने रात सड़क पर ही गुज़ारी। ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश है कि वे अपनी जमीन, जंगल और जलस्रोत को बचाने के लिए किसी भी कीमत पर यह जमीन नहीं छोड़ेंगे।

ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि 11 नवंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई को तुरंत रद्द किया जाए। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन लिखित रूप में जनसुनवाई निरस्त करने का आदेश जारी नहीं करता, वे आंदोलन स्थल नहीं छोड़ेंगे। धरना स्थल पर “जमीन हमारी – फैसला हमारा” और “जनसुनवाई रद्द करो” जैसे नारे लगातार गूंज रहे हैं।

यह पहली बार है जब किसी मांग को लेकर ग्रामीणों की भीड़ ने रात भर कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास धरना दिया है। इस विरोध को खरसिया विधायक उमेश पटेल और धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया का भी समर्थन मिल रहा है, जो रात भर ग्रामीणों के साथ डटे रहे।

24 घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों का जोश कम नहीं हुआ है। वे कोल माइंस से पर्यावरण और आजीविका पर पड़ने वाले गहरे असर को लेकर चिंतित हैं और परियोजना की जनसुनवाई हर हाल में रोकने पर अड़े हैं।

खबर शेयर करें: