कोरबा में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बच्चे की मौत
कोरबा में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बच्चे की मौत
कोरबा में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बच्चे की मौत
हसदेव नदी में डूबा 10 वर्षीय बच्चा, SDRF और पुलिस तलाश में जुटी
कोरबा। सर्वमंगला मंदिर के किनारे हसदेव नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान एक 10 वर्षीय बच्चा डूब गया। बच्चा अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने आया था, लेकिन गहराई में जाने के कारण वह डूबने लगा।
जानकारी के अनुसार, बच्चा पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी था। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। स्नान के दौरान बच्चे का दोस्त उसे डूबते हुए देख घबरा गया और वहां से भाग गया।
आस-पास के लोगों ने बच्चे को डूबते देखा और तुरंत 112 पर सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश में जुट गई। फिलहाल गोताखोर नदी की गहराई में जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।