उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डॉ. भूपेन हजारिका को किया नमन

छत्तीसगढ़ November 5, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डॉ. भूपेन हजारिका को किया नमन

उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डॉ. भूपेन हजारिका को किया नमन

उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डॉ. भूपेन हजारिका को किया नमन
राजभवन में पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. हजारिका के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना और राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे और डॉ. हजारिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. हजारिका को उनके गीतों, संगीत और फिल्म निर्माण के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए याद किया जाता है।

खबर शेयर करें: