Raigarh News: चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ November 5, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Raigarh News: चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी रकम के अलावा सोने चांदी के जेवरात को मिला कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीमदल बल के साथ मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की की तलाश में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर की रात लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़ागांव निवासी विनोद साहू के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रूपये नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। कैश सहित लगभग 4.90 लाख के समान पर चोरों ने हाथ साफ किया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

खबर शेयर करें: