BIG BREAKING: बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 6 की मौत की खबर

छत्तीसगढ़ November 4, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
BIG BREAKING: बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 6 की मौत की खबर

BIG BREAKING: बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 6 की मौत की खबर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम बड़ा रेल हादसा हुआ। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आपस में टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

हादसा इतना भीषण था कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रेल प्रशासन ने राहत कार्यों के लिए आपात टीमों को रवाना किया है, साथ ही कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है।

रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं। हादसे के पीछे संभावित मानवीय त्रुटि या सिग्नल फेलियर के एंगल से भी जांच की जा रही है।

खबर शेयर करें: