छत्तीसगढ़

तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट से झटका: अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पत्नियों और भतीजे को मिली राहत

बिलासपुर. रायपुर के चर्चित सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं, दोनों की पत्नियों और भतीजे की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली गई है।

राज्य सरकार की ओर से तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए अदालत में उनके आपराधिक रिकॉर्ड का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि तोमर बंधु शुरू से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर लगभग 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की छापामारी में उनके घर से कई ब्लैंक चेकबुक, हथियार और कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा वे बिना लाइसेंस के अवैध सूदखोरी करते पाए गए।
सरकारी अधिवक्ता के तर्क सुनने के बाद अदालत ने तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। याचिका खारिज होने के बाद तोमर बंधुओं के अधिवक्ता ने कहा कि वे अन्य कानूनी विकल्पों की सहायता लेंगे, क्योंकि इसी मामले में अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, इसलिए इन दोनों को भी कानूनी राहत मिलने की उम्मीद है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button