टेक वॉर 2025: क्या आधी कीमत में OnePlus 15 उड़ा देगा Samsung Galaxy S25 Ultra का घमंड? जानें किसमें है असली दम!

नई दिल्ली। अगर आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने होने जा रहा है एक बड़ा मुकाबला — OnePlus 15 बनाम Samsung Galaxy S25 Ultra। सैमसंग का ये अल्ट्रा फ्लैगशिप फोन जहां कीमत और फीचर्स में टॉप क्लास है, वहीं वनप्लस ने आधी कीमत में ऐसा धमाका किया है जो मार्केट में हलचल मचा सकता है। आइए जानते हैं कौन देगा किसे कड़ी टक्कर।
💥डिस्प्ले: ब्राइटनेस का महायुद्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
वहीं, OnePlus 15 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट देता है। ब्राइटनेस थोड़ी कम (1800 निट्स) जरूर है, लेकिन रिफ्रेश रेट इसे स्मूदनेस के मामले में बढ़त देता है।
⚙️प्रोसेसर: स्पीड की जंग
सैमसंग ने अपने अल्ट्रा मॉडल में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया है, जबकि वनप्लस ने इसे मात देने के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है — और साथ में Adreno 840 GPU।
दोनों फोन 12GB RAM के साथ आते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस टेस्ट में वनप्लस के आंकड़े थोड़े बेहतर बताये जा रहे हैं।
🔋बैटरी: पावर में OnePlus का पलड़ा भारी
जहां S25 Ultra में 5000mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, वहीं OnePlus 15 में 7300mAh की दमदार कार्बन बैटरी है। दोनों फास्ट और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, लेकिन लंबी बैकअप की बात करें तो वनप्लस का दावा है कि यह “दो दिन तक आराम से चलेगा”।
📸कैमरा: कौन है फोटो का बादशाह?
Samsung Galaxy S25 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप है —
-
200MP प्राइमरी
-
50MP अल्ट्रा-वाइड
-
10MP टेलीफ़ोटो
-
50MP पेरिस्कोप लेंस
OnePlus 15 भी पीछे नहीं है —
-
50MP प्राइमरी
-
50MP अल्ट्रा-वाइड
-
50MP टेलीफ़ोटो पेरिस्कोप
सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, जबकि सैमसंग में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों 8K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
💰कीमत: “आधी कीमत, दोगुना दम?”
भारत में Samsung Galaxy S25 Ultra की शुरुआती कीमत ₹1,29,999 है।
वहीं OnePlus 15 की लॉन्च कीमत करीब ₹50,000 बताई जा रही है (आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है)।
अगर यह अनुमान सही निकला, तो वनप्लस 15 अपने फीचर्स के दम पर सैमसंग को सीधी टक्कर देने में कामयाब रहेगा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






