Raigarh: महाराजा अग्रसेन के अपमान के विरोध में अग्रवाल समाज 4 को करेगा धरना प्रदर्शन
Raigarh: महाराजा अग्रसेन के अपमान के विरोध में अग्रवाल समाज 4 को करेगा धरना प्रदर्शन
रायगढ़। विगत दिनों रायपुर में एक तथाकथित स्वंभू नेता द्वारा महाराजा अग्रसेन जी सहित कई महापुरुषों, संतों के खिलाफ आपत्तिजनक व स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी की गई थी। जो कि सोशल मीडिया में पूरे प्रदेश में वायरल हुई जिसको लेकर रायगढ़ के अग्रवाल समाज को गहरा आघात लगा है तीन चार दिन पूर्व समाज के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा था और एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी
उन्हें आयत किया था कि उन्न की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक ने आश्वत कर आगे की कार्रवाई करेंगे। हालांकि रायपुर में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। लेकिन अग्रवाल समाज इस बात लेकर अड़ा रहा कि आरोपी की गिरफ्तारी हो।
अब अग्रवाल समाज फिर से लामबंद हो रहा है और एक आवश्यक बैठक कर निर्णय लिया है कि 4 नवंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे गांधी प्रतिमा के पास समाज के लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। समाज की ओर से जारी एक संदेश में कहा गया है कि यह मामला ‘अत्यंत निंदनीय’ है और इससे समाज के सदस्यों में गहरी पीड़ा और आक्रोश है। संदेश में इस बात पर चिंता जताई गई है कि आरोपी व्यक्ति अभी भी अग्रवाल समाज के लोगों ने खुलेआम घूम रहा है।
कहा है कि बिना किसी औपचारिक निमंत्रण के अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल हों। जारी बयान में कहा गया, समाज अपने आराध्य और महापुरुषों के अपमान को सहन नहीं करेगा। ‘हमारा उद्देश्य है कि हम एक सम्मानजनक जिंदगी का निर्वहन कर सके और किसी भी व्यक्ति द्वारा हमारे आराध्य या समाज को अपशब्द कहने से पहले उसे सौ बार सोचना पड़े।’ तथाकथित स्वंभू नेता द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सिंधी समाज और अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोगों ने अलग अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन करते हुए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है